'पेट्रोल में ज्यादा इथेनॉल वाला कर्नाटक का दावा गलत' पेट्रोलियम मंत्रालय बोला-टेस्ट में नहीं मिला सबूत

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को कर्नाटक सरकार के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि राज्य के कुछ रिटेल आउटलेट्स पर बिकने वाले पेट्रोल में 26-31% तक इथेनॉल है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि राज्य में बिकने वाले पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बहुत अधिक है। मंत्रालय का कहना है कि तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा किए गए टेस्ट से पता चला है कि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने के मानक का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।

Ethenol petrol

प्रतीकात्मक फोटो

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को कर्नाटक सरकार के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि राज्य के कुछ रिटेल आउटलेट्स पर बिकने वाले पेट्रोल में 26-31% तक इथेनॉल है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक सहित पूरे देश में सप्लाई होने वाला ईंधन, तय किए गए 20% इथेनॉल-ब्लेंडिंग मानक के अनुरूप है।

End of Feed