JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष के रूप में विस्तार मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि ये विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव तक हो सकता है। साथ ही कहा कि बीजेपी अध्यक्ष के लिए कोई चुनाव नहीं होगा। पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि ये फैसला लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए लिया जा सकता है।
2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी प्रेसिडेंट बने रहेंगे जेपी नड्डा ! (File Photo)
2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी प्रेसिडेंट बने रहेंगे जेपी नड्डा!
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल 20 जनवरी, 2023 को समाप्त होने वाला है। नड्डा को जुलाई 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और उन्होंने 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ था।बीजेपी के संविधान के मुताबक पार्टी अध्यक्ष को तीन-तीन साल के लगातार दो कार्यकाल मिल सकते हैं। इसी तरह एक प्रावधान है कि कम से कम पचास प्रतिशत राज्य इकाइयों में संगठन के चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
