118 सांसदों ने किया दस्तखत
TMC ने नहीं किया दस्तखत?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस पर हस्ताक्षर करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह कदम उठाने से पहले विपक्षी दलों को लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी शिकायतें रखनी चाहिए थी।
आसान पर नहीं बैठेंगे ओम बिरला!
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद मंगलवार को फैसला किया कि वह इस मामले का निपटारा होने तक आसन पर नहीं बैठेंगे। लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने बताया, ''लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिकता के उच्च मापदंड के तहत यह फैसला किया है कि विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक वह अध्यक्षीय आसन पर नहीं बैठेंगे।''
