NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पैलेस रोड स्थित ज्ञान ज्योति ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। CJI सूर्यकांत NLSIU के चांसलर भी हैं और समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत 17 अक्टूबर को नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु के 34वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से आमंत्रित अतिथियों को भेजे गए निमंत्रण में इसकी जानकारी दी गई है। दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पैलेस रोड स्थित ज्ञान ज्योति ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। CJI सूर्यकांत NLSIU के चांसलर भी हैं और समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

cji

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल (फाइल फोटो)

इससे पहले NLSIU ने 12 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह को रद्द कर दिया था। विश्वविद्यालय ने उस समय कहा था कि 'अपरिहार्य परिस्थितियों' के कारण 2026 बैच के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा और छात्रों को उनकी डिग्री अनुपस्थिति में प्रदान की जाएगी।

End of Feed