Bihar News: नीतीश ने तो काट ली कन्नी, अब बिहार में कांग्रेस का क्या होगा? चिंताओं के बीच हो रही समीक्षा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 08:22 AM IST

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने एक बार फिर आरजेडी और कांग्रेस की सहयोग वाली सरकार से नाता तोड़कर लोकसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल दिया है। इसी बीच कांग्रेस ने 'महागठबंधन' से नीतीश के निकलने के बाद बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम की समीक्षा की। सवाल यही है अब बिहार में विपक्ष का क्या होगा?

Congress Plan in Bihar: बिहार में विपक्ष और विपक्षी दलों के गठबंधन का क्या होगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि हाल ही में नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस को ऐसा गच्चा दिया, जिसका सीधा असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। कांग्रेस अपनी अस्तित्व की तलाश में लाख कोशिशें कर रही है, राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए पार्टी को मजबूत करने की कोशिशें कर रहे हैं, तो वहीं बिहार में लगे झटके को लेकर खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रणनीति तैयार कर रहे हैं।

Nitish Kumar Vs Congress

बिहार में अब कांग्रेस का क्या होगा?

सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस की अहम बैठक

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार के ‘महागठबंधन’ सरकार से अलग होने के बाद बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम की समीक्षा के लिए शनिवार को एक बैठक की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के पार्टी प्रभारी मोहन प्रकाश, पीसीसी प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह, कई पार्टी विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

End of Feed