नितिन नबीन ने घोषित की BJP की नई राष्ट्रीय टीम, वसुंधरा राजे-राम माधव उपाध्यक्ष; स्मृति ईरानी महासचिव, जानें और किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Nitin Nabin New BJP Team: अध्यक्ष नितिन नवीन बीजेपी पार्टी नई टीम की सूची: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का एलान हो गया है। उनकी नई टीम में कई पूर्व मंत्रियों की वापसी हुई है।

अध्यक्ष नितिन नवीन बीजेपी पार्टी नई टीम की सूची: आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अपनी सांगठनिक तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। नई टीम में कई दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नितिन नबीन ने किया भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का एलान।

नितिन नबीन ने किया भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का एलान।

13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

  • राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
  • राम माधव
  • ओडिशा के बैजयंत जय पांडा
  • आंध्र प्रदेश की डी. पुरंदेश्वरी
  • उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर
  • गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
  • महाराष्ट्र से डॉ. भारती प्रवीण पवार
  • पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल
  • मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य
  • कर्नाटक से प्रो. एम. नागराजा
  • पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंद्रा कर

बी.एल. संतोष बने रहेंगे राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)

वहीं, संगठन में बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे। उनके साथ ही शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।

End of Feed