BJP OBC Morcha New Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में नियुक्तियों का ऐलान किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से विभिन्न राज्यों में ओबीसी मोर्चा के लिए सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और तीन राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की है।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (फोटो साभार: BJP)
नई नियुक्तियों के तहत असम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार से नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से तीन नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में राज्य के दो नेताओं को जगह दी गई है। इनमें संगम लाल गुप्ता, संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं।
किस-किस को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी?
- जोगेन मोहन (असम)
- ममता मोहंता (ओडिशा)
- संगम लाल गुप्ता (उत्तर प्रदेश)
- बबनराव रावजी चौधरी (महाराष्ट्र)
- सत प्रकाश राणा (दिल्ली)
- डॉ. अर्जुन साहनी (बिहार)
- संगीता बलवंत बिंद (उत्तर प्रदेश)
राष्ट्रीय महामंत्री भी नियुक्त
गजेंद्र यादव (दिल्ली)
प्रमोद मध्वराज (कर्नाटक)
ललित चंद्राकार (छत्तीसगढ़)
