India Economic Conclave 2023: टाइम्स नेटवर्क का सालाना कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का 9वें संस्करण का आगाज दिल्ली में हो गया है। इस बार दो दिवसीय इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की थीम 'इंडिया: द इमर्जिंग थर्ड सुपरपॉवर' है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने IEC 2023 का उद्घाटन किया। टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री और बिजनेस बढ़ाना जरूरी है। देश में गरीब और बेरोजगारी के देखते हुए इंडस्ट्री को बढ़ाना जरूरी है। रोजगार निर्माण से ही गरीबी दूर होगी। हमारे देश की ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। जिसमें सबसे अधिक रोजगार है। इस क्षेत्र में हम तीसरे नंबर पर है। अमेरिका, चीन के बाद तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर जापान है। पीएम मोदी के 5 ट्रिलियन इकॉनोमी का सपना पूरा होगा।
स्ट्रोंग पॉलिटिकल विल से काम आगे बढ़ता है
उन्होंने कहा कि मैं इंजीनियर नहीं हूं। मुंबई पुणे हाईवे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं स्ट्रोंग पॉलिटिकल विल से काम आगे बढ़ाता हूं। रोड हमारे देश की संपत्ति है। एक्सपेंशन ज्वाइंट खराब निकले तो इंजीनियर को धुलाई करूंगा। इकोलॉजी और इंवायरमेंट बहुत महत्वपूर्ण है। हमने 50 हजार प्लांट लगाए हैं। पराली से बिटुमिन बनाए हैं। दिल्ली के 20 लाख टन कचरे को रोड के अंदर डाले हैं। रबड़ टायर को इंपोर्ट करने की परमिशन नहीं थी। परमिशन दिलवाई। रोड में इसका उपयोग कर रहे हैं।
किसी राज्य सरकार से साथ कोई मतभेद नहीं
उन्होंने कहा कि मैं किसी की सहायता नहीं करता, न ही किसी का विरोध करता हूं। देश के लिए काम करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास करना है। उसकी को आगे बढ़ा रहा हूं। दिल्ली विश्व का सबसे प्रदूषित शहर है। दिल्ली के वायु प्रदूषण को खत्म करना है। ट्रैफिक कम करना है। हमने राज्य सरकार से साथ कोई मतभेद नहीं किया।
अच्छे काम करने वालों सम्मान मिलना चाहिए
गडकरी ने कहा कि अच्छे काम करने वालों सम्मान मिलना चाहिए। हमने सात विश्व रिकॉर्ड बनाए। सामूहिक प्रयास से काम होते है। रोड बहुत अच्छे तरीके से बने हैं। धीरे-धीरे वर्क कल्चर बदले। 400 में से 40 सीरियस प्रोजेक्ट हैं। क्लियरेंस और अन्य कारणों से देरी हुए हैं। सिस्टम में और रिफॉर्म करना है। हमें हाइड्रोजन पर जाना है। कचरा को खत्म करना है। पर्यावरण की रक्षा करना है।
राजनीति का मतलब लोकनीति, धर्म, समाजनीति
विपक्ष की राजनीति पर उन्होंने कहा कि जो राजनीति मैं करता हूं, राजनीति का मतलब लोकनीति, धर्म, समाजनीति है। लोगों को पावर राजनीति में रूचि नहीं है। कांग्रेस पर उन्होंने कहा कि उसे इतने साल मिले, उनसे कम समय में मोदी सरकार ने ज्यादा काम किए। लोगों की इच्छा बढ़ती रहती है। साइकिल वाले को स्कूटर चाहिए। स्कूटर वाले को कार चाहिए। कार वाले को प्लेन चाहिए।
कृषि क्षेत्र की तरक्की से अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को जब तक आगे नहीं ले जाएंगे तो तब तक देश तरक्की नहीं करेगा। 65 प्रतिशत लोगों से हमारी अर्थव्यवस्था बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मनाली 3 से 4 घंटे में जाएंगे। कहीं जाने में कम समय लगेगा तो लोग वाहन खरीदेंगे। टूरिज्म बढ़ेगा। गांवों का विकास होगा।
2024 का चुनाव हम जीतने वाले हैं
गडकरी ने कहा कि 2024 के चुनाव हम जीतने वाले हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो ज्यादा भविष्य चिंता करता है वह दुखी होता है। आगे-आगे देखो होता है क्या। भविष्य की चिंता नहीं करो। जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।
