India Bloc Protest: सीईसी ज्ञानेश कुमार और एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में विरोध-प्रदर्शन करने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और देश के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर बोला हमला।
निशिकांत दुबे ने कहा, “1947 से लेकर आज तक क्या आपने कभी सुना है कि लोग सुप्रीम कोर्ट में जाकर विरोध-प्रदर्शन करते हैं?” उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह भी देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।
निशिकांत दुबे ने कहा,'जिस तरह इंदिरा गांधी जी ने भारत के संविधान को दरकिनार कर आपातकाल लगाया था, वही उनके पोते आपातकाल लगाना और भारत के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। उनके लिए संवैधानिक संस्थाओं का क्या मतलब रह गया है?'
'प्रधानमंत्री को हटाने के दो संवैधानिक रास्ते'
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि अगर प्रधानमंत्री को हटाना है, तो इसके दो रास्ते हैं। पहला, चुनाव के जरिए और दूसरा, अविश्वास प्रस्ताव लाकर। उन्होंने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना है, तो संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।निशिकांत दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में किसी मामले को लेकर याचिका या विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की जाती है और वकील अदालत में पक्ष रखते हैं। अदालत में जाकर धरना-प्रदर्शन करना उचित प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या पहले कभी किसी ने सुप्रीम कोर्ट में इस तरह विरोध-प्रदर्शन करते देखा है?आप इसे क्या कहेंगे? वह पागल है... विपक्ष का नेतृत्व बिखर गया है।
राहुल गांधी और विपक्षी नेतृत्व पर निशाना
निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नेतृत्व पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेतृत्व बिखर गया है। अभिजीत दीपके और शरजील इमाम जैसे लोग उनके नेता बन गए हैं; राहुल गांधी वास्तव में शरजील इमाम और अभिजीत दीपके जैसे लोगों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यही है..." वे और भी ज्यादा पागलपन क्यों दिखा रहे हैं?
