'इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को गिफ्ट में दे दिया टापू', कच्चाथीवू समझौते पर कांग्रेस पर भड़के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

Katchatheevu Island Dispute: BJP के सांसद निशिकांत दुबे ने साल 1974 में श्रीलंका के साथ हुए 'कच्चाथीवू द्वीप समझौते' को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। दुबे का कहना है कि इस गलत फैसले का खामियाजा आज भी तमिलनाडु के गरीब मछुआरे भुगत रहे हैं, जिन्हें श्रीलंकाई प्रशासन आए दिन गिरफ्तार कर प्रताड़ित करता है।

Katchatheevu Island Dispute: भारत और श्रीलंका के बीच दशकों पुराने कच्चाथीवू द्वीप (Katchatheevu Island) समझौते को लेकर देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। BJP के वरिष्ठ सांसद और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस नेतृत्व पर करारा हमला बोला है।

nishikant Dubey

कच्चाथीवू द्वीप विवाद

उन्होंने सोशल मीडिया पर "कांग्रेस का काला अध्याय 102" शीर्षक से एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत के इस रणनीतिक द्वीप को श्रीलंका को एक गिफ्ट के रूप में सौंप दिया था।

End of Feed