​​​तमिलनाडु में राम मंदिर कार्यक्रम के प्रसारण पर रोक, मंदिरों में भजन-पूजन की भी इजाजत नहीं, निर्मला सीतारमण का बड़ा आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2024, 03:26 PM IST

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि पुलिस निजी तौर पर संचालित मंदिरों को भी कार्यक्रम आयोजित करने से रोक रही है। वे आयोजको को धमकी दे रहे हैं कि वे पंडाल तोड़ देंगे। इस हिंदू विरोधी, घृणित कार्रवाई की निंदा करती हूं।

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले तमिलनाडु सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि तमिलनाडु सरकार ने राम मंदिर के उद्धाटन समारोह के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही मंदिरों में होने वाले आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सीतारमण ने कहा, वह इस हिंदू विरोधी घृणित कार्रवाई की निंदा करती हैं।

Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

इसको लेकर वित्त मंत्री ने एक के बाद एक कई पोस्ट भी किए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर निर्मला सीतारमण ने लिखा, तमिलनाडु सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण को देखने पर प्रतिबंध लगा दिय है। राज्य में श्री राम के 200 से अधिक मंदिर हैं। सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा प्रबंधित मंदिरों में श्री राम के नाम पर किसी तरह की पूजा, भजन, प्रसादम और अन्नदानम की अनुमति नहीं है।

End of Feed