Ram Mandir: अयोध्या में कब से हो सकेंगे भव्य एवं दिव्य राम मंदिर के दर्शन, नृपेंद्र मिश्र ने दी आधिकारिक जानकारी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 23, 2023, 02:23 PM IST

Ram Mandir News : रिपोर्टों के मुताबिक मिश्र ने बताया है कि मंदिर निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। साथ ही 2024 के अंत तक मंदिर के पहले एवं दूसरे तल का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर में निर्माण का पहला चरण पूरा हो जाने के बाद राम लला के दर्शन के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा।

Ram Mandir News : अयोध्या में दिव्य एवं भव्य राम मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। भगवान राम के भक्त-श्रद्धालु सहित हिंदू समाज सभी मंदिर के खुलने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने अच्छी खबर दी है। मंदिर में राम लला का दर्शन भक्त कबसे कर सकेंगे, इसके बारे में मिश्र ने खुलासा किया है।

Ram Mandir

अयोध्या में तेजी से चल रहा है राम मंदिर का निर्माण। तस्वीर-@ShriRamTeerth

मंदिर निर्माण का पहला चरण दिसंबर तक होगा पूरा

रिपोर्टों के मुताबिक मिश्र ने बताया है कि मंदिर निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। साथ ही 2024 के अंत तक मंदिर के पहले एवं दूसरे तल का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर में निर्माण का पहला चरण पूरा हो जाने के बाद राम लला के दर्शन के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा।

End of Feed