Antilia Bomb Scare: ‘सुपर कॉप’ बनने के लिए सचिन वाजे ने रची थी साजिश, NIA ने कोर्ट में बताया पूरा घटनाक्रम

NIA ने अदालत में कहा कि कथित साजिश का उद्देश्य केवल अंबानी परिवार में डर पैदा करना नहीं था, बल्कि समाज में भी दहशत का माहौल बनाना था। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि SUV कारोबारी मनसुख हिरेन के कब्जे में थी।

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर 2021 में विस्फोटकों से भरी SUV मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में गंभीर आरोप लगाए। NIA ने दावा किया कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने अपनी छवि सुधारने और खुद को ‘सुपर कॉप’ के तौर पर पेश करने के लिए कथित तौर पर यह साजिश रची थी।

सचिन वाजे।

सचिन वाजे।

NIA की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की पीठ के सामने कहा कि वाजे ने एंटीलिया के बाहर विस्फोटक वाली गाड़ी खड़ी करवाई और यह सुनिश्चित किया कि मामले की जांच उसके पास ही आए। एजेंसी के मुताबिक, उसका कथित मकसद बाद में खुद ही मामले को सुलझाने वाले अधिकारी के रूप में सामने आना था।

End of Feed