Terror Funding: घाटी में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हुर्रियत कांफ्रेंस नेता की संपत्ति कुर्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2023, 12:18 PM IST

Terror Funding Case: एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे उर्फ अयाज अकबर की मलूरा इलाके में स्थित एक आवासीय संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली गई। यह कार्रवाई आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में की गई है।

Terror Funding Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने टेरर फंडिंग मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में एनआईए की टीम ने श्रीनगर में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे उर्फ अयाज अकबर की मलूरा इलाके में स्थित एक आवासीय संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली।

NIA

एनआईए ने कुर्क की संपत्ति

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हुर्रियत कांफ्रेंस नेता अकबर खांडे के एक कनाल व 10 मरला (8,160 वर्ग फुट) में बने घर और जमीन को कुर्क करने की घोषणा करते हुए वहां एक बोर्ड लगाया। एनआईए की दिल्ली स्थित अदालत द्वारा 31 मई को पारित एक आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

End of Feed