अमृत भारत ट्रेनों का नया लुक आया सामने, रेल मंत्री ने किया नेक्स्ट-जेनरेशन कोच का निरीक्षण; जानें क्या है खास

भारतीय रेलवे ने अमृत भारत ट्रेनों के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन कोच का सैंपल तैयार कर लिया है। आधुनिक इंटीरियर, HL3 फायर सेफ्टी और आकर्षक कलर थीम से लैस ये कोच यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव देंगे।

Amrit Bharat New Features: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और अधिक सुखद, आधुनिक और स्टाइलिश बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'अमृत भारत' ट्रेनों के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन (Next-Gen) कोच का सैंपल तैयार कर लिया गया है, जो न केवल दिखने में बेहद आकर्षक हैं, बल्कि सुविधाओं के मामले में भी विश्वस्तरीय हैं। 2026 में रेल मंत्री ने खुद इन अत्याधुनिक कोचों के सैंपल का निरीक्षण किया और इसे भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।

Amrit Bharat Train New Look

आधुनिक इंटीरियर और फायर सेफ्टी से लैस होंगे नए कोच

अमृत भारत का नया अवतार

नेक्स्ट-जेनरेशन के इन अमृत भारत कोचों को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर यात्रा अनुभव को केंद्र में रखकर डिजाइन किया गया है। कोच के अंदर कदम रखते ही यात्रियों को एक आधुनिक और एलीट (Elite) माहौल का अहसास होगा। इन कोचों की सबसे बड़ी खासियत इनकी आकर्षक रंग योजना (Color Scheme) और आधुनिक इंटीरियर है। कोच के अंदर अलग-अलग थीम वाले रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो सफर को बोरियत भरा बनाने के बजाय जीवंत और सुखद बनाएंगे।

End of Feed