अगले 25 साल सिर्फ देश को समर्पित करें, कन्याकुमारी में ध्यान शिविर के बाद PM Modi ने देशवासियों के नाम लिखा पत्र

PM Narendra Modi Note After Meditating At Vivekananda Rock Memorial: प्रधानमंत्री मोदी ने अपील करते हुए कहा, हम अगले 25 वर्ष केवल और केवल राष्ट्र के लिए समर्पित करें। हमारे ये प्रयास आने वाली पीढ़ियों और आने वाली शताब्दियों के लिए नए भारत की सुदृढ़ नींव बनकर अमर रहेंगे। मैं देश की ऊर्जा को देखकर ये कह सकता हूँ कि लक्ष्य अब दूर नहीं है। आइए, तेज कदमों से चलें...मिलकर चलें, भारत को विकसित बनाएं।

PM Narendra Modi Note After Meditating At Vivekananda Rock Memorial: कन्याकुमारी में 45 घंटे के ध्यान शिविर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने भारत की तरक्की और उसकी क्षमता पर विस्तार से विचार किया है। इसके साथ ही उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए देशवासियों से एकता और समर्पण की अपील की है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आने वाले 25 साल सिर्फ देश के लिए समर्पित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव तैयार की जा सके और भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।

PM Modi

पढें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र -

मेरे प्यारे देशवासियों,

लोकतन्त्र की जननी में लोकतन्त्र के सबसे बड़े महापर्व का एक पड़ाव आज 1 जून को पूरा हो रहा है। तीन दिन तक कन्याकुमारी में आध्यात्मिक यात्रा के बाद, मैं अभी दिल्ली जाने के लिए हवाई जहाज में आकर बैठा ही हूं...काशी और अनेक सीटों पर मतदान चल ही रहा है। कितने सारे अनुभव हैं, कितनी सारी अनुभूतियां हैं...मैं एक असीम ऊर्जा का प्रवाह स्वयं में महसूस कर रहा हूं।

End of Feed