पार्टी ऑल नाइट... महाराष्ट्र सरकार का नए साल पर तोहफा, सुबह 5 बजे तक खुले रहेंगे क्लब और बार

New Year Party Guidelines: महाराष्ट्र सरकार ने नए साल की रात जश्न के मद्देनज़र होटल, रेस्तरां, पब और बार को 1 जनवरी की सुबह 5 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है। गृह विभाग के स्थायी आदेश के तहत यह छूट अब हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर लागू होगी, हालांकि सुरक्षा और शोर से जुड़े नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

New Year Party Guidelines: नए साल के जश्न को लेकर महाराष्ट्र में पार्टी का मूड और खुलकर नजर आएगा। 31 दिसंबर की रात को राज्यभर में होटल, रेस्तरां, पब और बार देर रात तक खुले रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने न्यू ईयर ईव के मौके पर इन सभी प्रतिष्ठानों को 1 जनवरी की सुबह 5 बजे तक संचालन की अनुमति दे दी है।

new yar party

महाराष्ट्र सरकार ने न्यू ईयर पार्टी को लेकर नए गाइडलाइंस जारी किए।(फोटो सोर्स: istock)

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, गृह विभाग ने मंगलवार देर रात इस संबंध में एक “स्थायी आदेश” जारी किया है। इस आदेश के तहत न केवल इस साल, बल्कि आने वाले वर्षों में भी क्रिसमस ईव, क्रिसमस और न्यू ईयर ईव की रात को तय समय तक प्रतिष्ठान खुले रखे जा सकेंगे।

End of Feed