केंद्र ने बड़े पैमाने पर किए IAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां, कई मंत्रालयों और विभागों को मिले नए सचिव

केंद्र सरकार ने मंगलवार को शीर्ष स्तर पर बड़े पैमाने पर नौकरशाही फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले किए। इसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, पर्यटन, अल्पसंख्यक मामलों और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं।

सरकार ने आज विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नए सचिवों की नियुक्ति की। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने रविवार को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कई शीर्ष स्तर के IAS अधिकारियों की नियुक्तियों और पदस्थापना को मंजूरी दे दी। आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को सचिव और विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि कुछ मौजूदा पदों को अस्थायी रूप से अपग्रेड भी किया गया है।

IAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां

IAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां

चंचल कुमार बने नए I&B सचिव

1992 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है। वे इस समय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) में सचिव के रूप में तैनात थे। उनके स्थान पर संजय जाजू को DoNER मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है।

अधिकारी का नामवर्तमान/पुराना पदनया पद/नियुक्तिसंबंधित मंत्रालय/विभाग
चंचल कुमारसचिव, DoNER मंत्रालयसचिवसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B)
संजय जाजूसचिव, I&B मंत्रालयसचिवपूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER)
संजय लोहियाअतिरिक्त सचिव, खनन मंत्रालयविशेष सचिव (बाद में सचिव)वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग
अभिषेक सिंहमहानिदेशक, NICमहानिदेशकराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), शिक्षा मंत्रालय
श्रीवत्स कृष्णापर्यटन सचिवसचिवअल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
चंद्र शेखर कुमारसचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालयमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)राष्ट्रीय वर्षा आधारित क्षेत्र प्राधिकरण
भुवनेश कुमारCEO, UIDAIसचिवपर्यटन मंत्रालय
रोहित कंसलअतिरिक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालयसचिवग्रामीण विकास विभाग
नरेंद्र भूषण—सचिवभूमि संसाधन विभाग
तेजवीर सिंह—सचिवरसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग
निवेदिता शुक्ला वर्मासचिव, रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभागसचिव (+ अतिरिक्त प्रभार)प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग; पेंशन विभाग
भारत हरबंसलाल खेराअतिरिक्त सचिव, उपभोक्ता मामले विभागOSD (बाद में सचिव)MSME मंत्रालय
सुभाष चंद्र लाल दाससचिव, MSME मंत्रालयसेवानिवृत्ति (30 अप्रैल)MSME मंत्रालय
नागरजू मड्डिरालासचिव, वित्तीय सेवा विभागसेवानिवृत्ति (31 मई)वित्त मंत्रालय

End of Feed