अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। इसकी नई तस्वीरें सामने आई हैं। आप यहां EXCLUSIVE तस्वीरें देख सकते हैं। इसको लेकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि मंदिर निर्माण का 50% कार्य पूरा हो चुका है और कार्य की प्रगति संतोषजनक है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का 50% कार्य पूरा
ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने मीडिया को बताया कि मेन राम मंदिर का 40% और कुल मिलाकर परिसर में 50% कार्य पूरा हो चुका है। हम निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता से संतुष्ट हैं।राम मंदिर निर्माण में खर्च होंगे 1800 करोड़ रुपए
चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण में 1800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मंदिर का प्रथम तल दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति से पीएम मोदी बेहद खुश हैं। गर्भगृह और भूतल का कार्य निर्धारित लक्ष्य के भीतर पूरा किया जाएगा।
The construction of Ram Mandir is in full swing in AyodhyaPM Modi is very happy with progress of the construction… t.co/JyQlDckhOZ
— ANI (@ANI) Oct 25, 2022
मंदिर में 14 जनवरी 2024 को की जाएगी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा
उन्होंने कहा कि उसके बाद मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और उसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में प्रमुख साधु-संतों की प्रतिमाएं लगवाने के लिए स्थान निर्धारित करने का भी फैसला किया है।
मीडिया ने राम मंदिर निर्माण का लिया जायजा
ट्रस्ट ने दिवाली के एक दिन बाद मंगलवार को मीडिया को उस जगह जाने की इजाजत दी जहां से राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया जा सकता है। मीडिया उस स्थान पर भी ले जाया गया जहां से पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले शनिवार को मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया था।
