'श्रम कानूनों के इतिहास में सबसे बड़ा सुधार', नए लेबर कोड को लेकर बोले अमित शाह

New Labour Codes: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चार श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन पर देश के सभी श्रमिकों को बधाई दी और इन्हें श्रम कानूनों के इतिहास में ‘‘सबसे बड़ा सुधार’’ करार दिया। ​​​केंद्र ने 2020 से लंबित चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया, जिनमें सभी के लिए समय पर न्यूनतम वेतन और सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा जैसे श्रमिक-अनुकूल उपायों को शामिल किया गया है, जिसमें गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक भी शामिल हैं।

New Labour Codes: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चार श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन पर देश के सभी श्रमिकों को बधाई दी और इन्हें श्रम कानूनों के इतिहास में ‘‘सबसे बड़ा सुधार’’ करार दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, महिला श्रमिकों के लिए समान अवसर और गिग तथा असंगठित श्रमिकों को कानूनी मान्यता की गारंटी देने वाली ये संहिताएं श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगी।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

गृह मंत्री ने क्या कुछ कहा?

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तैयार की गई ये संहिताएं ‘‘श्रम कानूनों के इतिहास में सबसे बड़ा सुधार’’ हैं। गृह मंत्री ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण संबंधी प्रयासों में तेजी लाकर ये संहिताएँ दुनिया भर के श्रम कानूनों के लिए आदर्श साबित होंगी।

End of Feed