G-20 के बाद पहली दफा BJP हेडक्वार्टर पहुंचे PM मोदी: त्यौहारी अंदाज में हुआ स्वागत, CEC मीट में भी लिया हिस्सा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 13, 2023, 11:11 PM IST

पिछले हफ्ते जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता के बाद मोदी की पार्टी कार्यालय का यह पहला दौरा रहा। इस समिट को बेहद सफल कार्यक्रम के रूप में देखा गया और इसके लिए दुनिया भर के नेताओं ने उनकी सराहना भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (13 सितंबर, 2023) शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने भाजपा मुख्यालय पहुंचे। देश की राजधानी दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए थी। पिछले हफ्ते जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता के बाद मोदी की पार्टी कार्यालय का यह पहला दौरा रहा। इस समिट को बेहद सफल कार्यक्रम के रूप में देखा गया और इसके लिए दुनिया भर के नेताओं ने उनकी सराहना भी की।

G-20 के बाद पहली दफा BJP हेडक्वार्टर पहुंचे PM मोदी: त्यौहारी अंदाज में हुआ स्वागत, CEC मीट में भी लिया हिस्सा

दरअसल, भाजपा अक्सर अपने सियासी संवाद में मोदी के नेतृत्व की वैश्विक मान्यता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़े हुए कद को प्रमुखता से उठाती रही है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो जी20 की बैठक के बाद पार्टी नेताओं की ओर से और भी प्रमुखता से उठाया जा सकता है। मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता सीईसी के सदस्य हैं। सूत्रों का कहना था कि सीईसी में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं।

End of Feed