Chhattisgarh CM: नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंत्रालय में काम-काज संभाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2023, 06:45 PM IST

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं, बुधवार (13 दिसंबर, 2023) को उन्होंने सूबे के सीएम पद की शथप ली। रायपुर में इस दौरान उनके साथ दो डिप्टी-सीएम ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने बुधवार को रायपुर में मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाला।यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय की धर्म में गहरी आस्था है।

New Chhattisgarh CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाला

उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

End of Feed