जनरल बिपिन रावत के गांव में भी बन रहा पशुपतिनाथ मंदिर, शिवलिंग उपहार में देगा नेपाल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 6, 2023, 10:19 AM IST

जनरल रावत के गांव सैण को गोद लेने वाले महाराष्ट्र का गैर सरकारी संगठन इस मंदिर का निर्माण कर रहा है।

PashuPati Nath Temple: उत्तराखंड में पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत के पैतृक गांव में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है और काठमांडू स्थित मंदिर ने इसके लिए शालीग्राम पत्थर से बना शिवलिंग उपहार में देने का फैसला किया है। जनरल रावत के गांव सैण को गोद लेने वाले महाराष्ट्र के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के प्रमुख निवरुत्ती यादव ने कहा कि काठमांडू के मंदिर ने उत्तराखंड में पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति में नंदी की एक मूर्ति, मंदिर के लिए एक घंटा और एक त्रिशूल भी उपहार में देने का फैसला किया है।

सैण गांव में बन रहा मंदिर

पशुपतिनाथ को समर्पित मंदिर का निर्माण महाराष्ट्र के लातूर से संचालित गैर सरकारी संगठन हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान की ओर से सैण गांव में किया जा रहा है। निवरुत्ती यादव ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में काठमांडू की यात्रा के दौरान उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

End of Feed