Nepal Flood: कहां हैं लापता भारतीय? बाढ़ के बाद DNA बनेगा पहचान का सबसे बड़ा सहारा; जानें चीन कैसे करेगा मदद

Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और मलबे की घटना के बाद लापता भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने उनके परिवारों से डीएनए सैंपल उपलब्ध कराने की अपील की है। चीनी अधिकारियों ने डीएनए सैंपल स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिवारों से माता-पिता, पति-पत्नी, बच्चों या जरूरत पड़ने पर भाई-बहनों के सैंपल देने को कहा गया है। डीएनए मिलान के जरिए बरामद शवों और मानव अवशेषों की पहचान की जाएगी।

Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और मलबे की घटना के बाद अब भी कई भारतीय नागरिकों का पता नहीं चल पाया है। लापता भारतीयों की पहचान में मदद के लिए चीन के बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने उनके परिवारों से डीएनए सैंपल उपलब्ध कराने की अपील की है। चीन के अधिकारियों ने अब लापता भारतीय नागरिकों के डीएनए सैंपल स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

nepal flash flood

मलबे में मिले शवों से मिलेगा अपनों का सुराग? DNA सैंपल जुटा रहा भारतीय दूतावास। AP

डीएनए सैंपल क्यों मांगे गए?

भारतीय दूतावास ने बताया कि चीन के संबंधित अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वे आपदा के बाद लापता भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए DNA सैंपल प्राप्त कर सकते हैं। परिवारों से कहा गया है कि वे डीएनए संबंधी जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त CODIS फॉर्मेट में भारतीय दूतावास को उपलब्ध कराएं।

End of Feed