इतिहास नेहरू-गांधी परिवार के आत्मसमर्पणों से भरा पड़ा है, राहुल ने किया सशस्त्र बलों का अपमान, बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए सुधांशु त्रिवेदी कहा कि इतिहास नेहरू-गांधी परिवार के ऐसे आत्मसमर्पणों से भरा पड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भारत माता के शेर के रूप में प्रशंसा की।

BJP Attacks Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्मसमर्पण वाले बयान को लेकर घेरा। बीजेपी ने राहुल पर सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया। बीजेपी ने कहा कि यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को कमतर आंकने और पाकिस्तान के पक्ष में ऐसा आरोप लगाने के समान है, जो पड़ोसी देश ने भी नहीं लगाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी के कटाक्ष बीमार और खतरनाक मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने अपने देश के समर्थन में बोलने में पाकिस्तान के सेना प्रमुख, प्रधानमंत्री और वहां स्थित आतंकवादी सरगनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है।

Sudhanshu Trivedi

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर पलटवार

बीजेपी ने कहा, इतिहास नेहरू-गांधी परिवार के आत्मसमर्पणों से भरा पड़ा

कांग्रेस के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए सुधांशु त्रिवेदी कहा कि इतिहास नेहरू-गांधी परिवार के ऐसे आत्मसमर्पणों से भरा पड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भारत माता के शेर के रूप में प्रशंसा की। त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस का आत्मसमर्पण का इतिहास हो सकता है, लेकिन भारत कभी किसी के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी कटाक्ष किया, जिनके भारत और पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए मध्यस्थता करने के बार-बार के दावों ने विपक्ष को मोदी सरकार पर हमला करने का एक जरिया दे दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने ट्रंप के हालिया पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने एक साजिश सिद्धांत के बारे में बताया था कि उनके पूर्ववर्ती जो बाइडन को 2020 में मार दिया गया था और उनकी जगह एक रोबोट क्लोन को लाया गया था।

End of Feed