'देश में आज सनातन की फहरा रही ध्वजा', अमित शाह बोले- नेहरू के समय में पाश्चात्य असर वाली बन रही थीं नीतियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश की स्वाधीनता के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय में पाश्चात्य विचारों से प्रभावित होकर नीतियां बनाई जा रही थीं, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन पर 'यूटर्न' लगाने का काम तीव्र गति से चल रहा है। शाह ने कहा कि पिछले 11 साल के कार्यकाल में युवाओं में बड़ा गुणात्मक परिवर्तन आया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश की स्वाधीनता के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय में पाश्चात्य विचारों से प्रभावित होकर नीतियां बनाई जा रही थीं, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन पर 'यूटर्न' लगाने का काम तीव्र गति से चल रहा है।

Amit Shah

गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका 'कल्याण' के शताब्दी अंक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका 'कल्याण' के शताब्दी अंक का विमोचन करने के बाद शाह ने कहा कि इस पत्रिका ने देश में अंग्रेजों के समय से लेकर आजादी के बाद तक हर कालखंड में हिंदू संस्कृति और सनातन चेतना के दीप को जलाए रखा।

End of Feed