NEET UG paper Leak: 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश, 25 नवंबर से रोजाना ट्रायल, कोर्ट में पेश होंगे सभी आरोपी

कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों को 21 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। इस दिन आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में 25 नवंबर से डे-टू-डे ट्रायल शुरू करने का निर्देश दिया है।

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से आरोप पत्र में नामजद सभी 14 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में आरोप तय करने का आदेश दिया है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने 18 नवंबर को सुनाए अपने आदेश में कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, जिनके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है।

NEET Paper Leak

प्रतीकात्मक फोटो

कोर्ट ने सभी 14 आरोपियों को 21 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। इस दिन आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में 25 नवंबर से डे-टू-डे ट्रायल शुरू करने का निर्देश दिया है। यानी अब इस बहुचर्चित पेपर लीक मामले में रोजाना आधार पर सुनवाई होगी।

End of Feed