छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए तैयार अमित शाह, ओम बिरला को लिखी चिट्ठी, बोले- हर सवाल का दूंगा जवाब

Jantar Mantar Protest: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बताया कि सरकार नीट भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ छात्र के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा के लिए तैयार है।

Jantar Mantar Protest: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बुधवार को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि नीट-यूजी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार है।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

अमित शाह ने ओम बिरला को लिखा पत्र

गृह मंत्री शाह ने पत्र में कहा कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सरकार की ओर से इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने पर सहमति जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से इस मांग के उठाए जाने से पहले ही मौजूदा सत्र में 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026' पर चर्चा हो चुकी है। हालांकि, उस दौरान विपक्ष के किसी भी सदस्य ने सदन में नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात नहीं रखी।

End of Feed