NEET Row: नीट विवाद पर घमासान जारी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर AAP ने की ये मांग

NEET Row: NEET विवाद पूरे देश में फैल रहा है। इस मामले में अब सियासी मोड़ भी आ गया है। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आवास पर इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है।

NEET Row: नीट विवाद मामले में पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। एक तरफ जहां छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब इस पर राजनीति भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर विवाद मामले को लेकर मंगलवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। आज बुधवार को आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बिहार और गुजरात में पेपर लीक होने के मामले सामने आए, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। वह इस धांधली को छुपाने की कोशिश कर रही है।

NEET

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आवास पर AAP ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में केंद्र सरकार स्वतंत्र जांच कराए। नीट पेपर विवाद मामले में बिहार से ही अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बिहार और गुजरात से इस पेपर लीक मामले के तार जुड़े हुए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा था कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है।

End of Feed