'संसदीय समितियों का सम्मान करते हैं PM तो धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं', NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर बरसे दिग्विजय सिंह

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने भी पेपर लीक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की है।

NEET Paper Leak: कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को ग्वालियर में उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार ठहराया और उनके इस्तीफे की मांग की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी संसदीय समितियों का सम्मान करते हैं, तो उन्हें धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए।

PM MODI DIGVIJAY SINGH

पीएम मोदी और दिग्विजय सिंह।

पेपर लीक की अधिकतर शिकायतें भाजपा शासित राज्यों से

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है। देश में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर शिकायतें भाजपा शासित राज्यों से सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि शिक्षा संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए कई सुझाव दिए थे,लेकिन एनटीए ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

End of Feed