NEET पेपर लीक करने वालों को क्या मिले सजा? महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने दिया जवाब

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने और उनकी इमारतों को बुलडोजर से गिराने की बात कही। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं, जिनमें लातूर के एक कोचिंग संचालक भी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि छात्रों से लाखों रुपये लेकर “स्पेशल सेशंस” में पेपर के सवाल पहले ही बता दिए जाते थे। यह मामला लगभग 22–23 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए सरकार ने परीक्षा रद्द कर 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है।

नीट यूजी पेपर लीक (NEET-UG Paper Leak) मामले को लेकर देश भर में मचे बवाल के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की मांग की है।

neet (3)

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने नीट पेपर लीक पर जताया दुख। PTI

शिरसाट ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पेपर लीक मामले में शामिल कोचिंग सेंटर मालिकों और अन्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों तथा इमारतों को जमींदोज कर दिया जाना चाहिए।

End of Feed