राष्ट्रपति पर दिए भद्दे बयान को लेकर घिरे Udit Raj,नोटिस भेजने की तैयारी में महिला आयोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 12:55 PM IST

Udit Raj on Droupadi Murmu: उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिया गया विवादित बयान उनके गले की फांस बनता जा रहा है। अब उदित राज को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा है और राष्ट्रपति पर दिए गए अपने बयान से माफी मांगने को कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रपति पर विवादित बयान में बड़ी खबर, उदित राज ने बयान पर माफी मांगने से इनकार किया
  • द्रौपदी मुर्मू पर उदित राज ने की थी अभद्र टिप्पणी
  • उदित राज ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गलत नहीं कहा

Udit Raj on President Murmu: आज कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं लेकिन कांग्रेस के ही नेता बार-बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का अपमान करने में लगे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज ने एक बार फिर अभद्र टिप्पणी की है। उदित राज ने द्रौपदी मुर्मू पर जो कहा है वो ना सिर्फ राष्ट्रपति के संवैधानिक पद का अपमान है बल्कि एक महिला का भी अपमान है। उदित राज ने कहा कि 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले' उदित राज के बयान पर अब महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए उदित राज ने अपने बयान पर माफी मांगने से इंकार कर दिया है।

क्या कहा उदित राज ने

उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।' राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस बयान की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि महिला आयोग द्वारा कांग्रेस नेता उदित राज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में उनके बयान को लेकर नोटिस भेजा जाएगा।

बीजेपी हुई हमलावर

बीजेपी नेता और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उदित राज के ट्वीट को कांग्रेस की मानसिकता से जोड़ दिया... शहजाद ने कहा कि ये पहली आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी किया। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।'

End of Feed