अमित शाह से मिले NCP के दिग्गज, सुनेत्रा-पार्थ पवार के बिना हुई बैठक, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ के फैसलों पर नाराजगी

अमित शाह के साथ NCP नेताओं की मुलाकात और उसके बाद हुई कोर कमेटी की बैठक काफी अहम मानी जा रही है।मुंबई में सोमवार रात हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार की काम करने के तरीके को लेकर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जताई।

गृह मंत्री अमित शाह से NCP के 6 वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है। सुनेत्रा पवार ने मुंबई में कोर कमेटी की बैठक बुलाई है ।अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी को आगे कैसे चलाना है, बड़े फैसले कौन लेगा और शरद पवार गुट के साथ पार्टी का रिश्ता क्या होगा, इन मुद्दों पर नेताओं के बीच चर्चा जारी है।

NCP Meet

अमित शाह से मिले NCP के दिग्गज

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ NCP नेताओं की मुलाकात और उसके बाद हुई कोर कमेटी की बैठक काफी अहम मानी जा रही है।मुंबई में सोमवार रात हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार की काम करने के तरीके को लेकर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जताई।

End of Feed