Air Pollution : 'राहुल गांधी के लिए प्रदूषण राजनीतिक आपातकाल'; विरोध में उतरे प्रफुल्ल पटेल, दे डाली ये सलाह

वायु प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे मुद्दे उठाते हैं क्योंकि उनके लिए राजनीतिक आपातकाल है। लोग उन्हें बार-बार खारिज कर रहे हैं, इसलिए वह इस तरह के निराधार बयान दे रहे हैं।

राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद अब एनसीपी ने उनपर पलटवार किया है।एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को कहा कि वह ऐसे मुद्दे इसलिए उठाते हैं क्योंकि उनके लिए यह एक राजनीतिक आपातकाल है। आगे उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि जल्द ही संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, और विपक्ष के लिए अपनी बात रखने का यह बेहतरीन अवसर है। यहां से उनका संदेश देश और पूरी दुनिया तक पहुंच सकता है।

Praful Patel

एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल (फोटो साभार: https://x.com/praful_patel)

प्रफुल्ल पटेल ने और क्या कहा?

एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा है और इसके कई कारण हैं। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है और मुंबई-दिल्ली जैसे शहरों में कुछ समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण राजनीति का विषय नहीं है, बल्कि इसमें नागरिकों के सहयोग की भी जरूरत है। राहुल गांधी ऐसे मुद्दे उठाते हैं क्योंकि उनके लिए राजनीतिक आपातकाल है। लोग उन्हें बार-बार खारिज कर रहे हैं, इसलिए वह इस तरह के निराधार बयान दे रहे हैं।

End of Feed