चुनाव चिह्न से नहीं शरद पवार से है NCP की पहचान, Times Now से Exclusive बातचीत में बोले रोहित पवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 02:36 PM IST

Maharashtra NCP Crisis: टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में रोहित ने एनसीपी पर खड़े संकट पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा, अजित पवार की बगावत के बाद परिवार में गुस्सा और नाराजगी का माहौल है। हम सभी शॉक में हैं।

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। अजित पवार की बगावत के बाद शरद पवार की पार्टी NCP पर सियासी संकट खड़ा हो गया है। डर है कि एनसीपी का चुनाव चिह्न भी अजित पवार के पास जा सकता है। ऐसे में पवार फैमिली की तीसरे पीढ़ी के नेता विधायक रोहित पवार ने कहा है NCP की पहचान चुनाव चिह्न से नहीं, बल्कि शरद पवार के चेहरे से है।

Rohit Pawar

शरद पवार व रोहित पवार

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में रोहित ने एनसीपी पर खड़े संकट पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा, अजित पवार की बगावत के बाद परिवार में गुस्सा और नाराजगी का माहौल है। हम सभी शॉक में हैं। उन्होंने कहा, प्रतिभा दादी (शरद पवार की पत्नी) को भी उतना ही बुरा लगा है, जितना किसी भी मां को लगेगा।

End of Feed