NCERT को मिला नई किताबों के बारे में फीडबैक, पड़ताल के लिए समिति गठित

एनसीईआरटी की कक्षा आठ की नई पाठ्यपुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ हाल ही में चर्चा में रही। पुस्तक में मुगल सम्राटों के शासनकाल का वर्णन करते हुए कहा गया है कि अकबर का शासन क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण था, बाबर एक क्रूर विजेता था...

NCERT Forms Panel To Review Textbooks: एनसीईआरटी (NCERT) ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप अपनी पाठ्यपुस्तकों के बारे में प्राप्त फीडबैक की पड़ताल के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि समिति विशेष रूप से किस पाठ्यपुस्तक की पड़ताल करेगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुवर्ती चरण के रूप में एनसीईआरटी ने आधारभूत स्तर के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) तैयार की है।

NCERT books

NCERT ने गठित किया पैनल

फीडबैक के बाद समिति गठित

उन्होंने कहा, एनसीएफ में दिए गए पाठ्यचर्या लक्ष्यों और दक्षताओं के अनुरूप, एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तकों सहित शिक्षण-अधिगम सामग्री तैयार की है। पाठ्यपुस्तकों सहित इन पाठ्यचर्या संसाधनों को विभिन्न हितधारकों से नियमित रूप से प्रतिक्रिया और सुझाव प्राप्त होते हैं। अधिकारी ने कहा, वर्तमान में एनसीईआरटी को कुछ पाठ्यपुस्तकों की शैक्षिक सामग्री के बारे में फीडबैक मिला है। इसलिए, इसकी स्थापित परंपरा के अनुसार, वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जा रही है। यह समिति उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फीडबैक की पड़ताल करेगी और यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

End of Feed