Operation RAGEPILL: भारत में पहली बार पकड़ी गई 'जिहादी ड्रग' कैप्टागन; 182 करोड़ की खेप जब्त

NCB Operation Ragepill: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में पहली बार ‘कैप्टागन’ ड्रग की बड़ी खेप जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 182 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

NCB Operation Ragepill: देश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत कार्रवाई करते हुए पहली बार भारत में ‘कैप्टागन’ नाम की खतरनाक ड्रग की बड़ी खेप जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 182 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह ड्रग भारत के रास्ते मिडिल ईस्ट यानी मध्य पूर्व के देशों में भेजी जा रही थी। गृहमंत्री अमित शाह ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। गृहमंत्री शाह ने NCB को टैग करते हुए एक पोस्ट किया।

NCB Operation Ragepill

‘ऑपरेशन रेजपिल’ में पहली बार पकड़ी गई कैप्टागन ड्रग (Photo: AI Generated)

कैप्टागन ड्रग को कई देशों में बेहद खतरनाक

जांच एजेंसियों का मानना है कि तस्कर भारत को ट्रांजिट रूट के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि, एनसीबी की सतर्कता के कारण यह बड़ी तस्करी समय रहते पकड़ ली गई और पूरे नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा: कैप्टागन ड्रग को कई देशों में बेहद खतरनाक माना जाता है। यह एक ‘जिहादी ड्रग’ है क्योंकि इसका इस्तेमाल कुछ आतंकी संगठनों और अपराधी नेटवर्क से भी जोड़ा जाता रहा है। यह ड्रग मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसकी तस्करी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़ी निगरानी रखी जाती है।

End of Feed