'छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 31 नक्सली ढेर', अमित शाह बोले- भारत का नक्सल मुक्त होना तय

Naxal Free Bharat: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहां आज शान से तिरंगा लहरा रहा है।

Naxal Free Bharat: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भारत को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की जमकर प्रशंसा की और इसे नक्सल मुक्त भारत के संकल्प में ऐतिहासिक सफलता करार दिया।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

क्या कुछ बोले अमित शाह?

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, '' नक्सल मुक्त भारत के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।''

End of Feed