VIDEO: नौसेना को मिला 'INSV कौंडिन्य', 5वीं सदी के जहाजों से ली गई प्रेरणा; जानें इसकी खासियत

INSV Kaundinya: भारतीय नौसेना ने पारंपरिक विधि का इस्तेमाल कर निर्मित किए गए 'आईएनएसवी कौंडिन्य' नामक जहाज को बुधवार को कर्नाटक में कारवार नौसैनिक प्रतिष्ठान में आयोजित एक समारोह के दौरान बेड़े में शामिल किया। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा ने कहा कि यह पांचवीं शताब्दी के जहाज पर आधारित है।

INSV Kaundinya: भारतीय नौसेना ने पारंपरिक विधि का इस्तेमाल कर निर्मित किए गए 'आईएनएसवी कौंडिन्य' नामक जहाज को बुधवार को कर्नाटक में कारवार नौसैनिक प्रतिष्ठान में आयोजित एक समारोह के दौरान बेड़े में शामिल किया।

INSV Kaundinya

आईएनएसवी कौंडिन्य

कौन थे 'कौंडिन्य'?

अधिकारियों ने बताया कि यह पांचवीं शताब्दी के जहाज पर आधारित है और इसका नाम 'कौंडिन्य' के नाम पर रखा गया है, जो हिंद महासागर को पार करके दक्षिण पूर्व एशिया तक यात्रा करने वाले एक महान भारतीय नाविक थे। उन्होंने कहा कि यह जहाज समुद्री अन्वेषण, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भारत की दीर्घकालिक परंपराओं का एक मूर्त प्रतीक है तथा देश की समृद्ध जहाज निर्माण विरासत के जश्न से जुड़ी असाधारण परियोजना के पूर्ण होने का भी प्रतीक है।

End of Feed