देश

PAK का झूठ होगा उजागर... मोदी की पहली टीम जापान के लिए हो रही रवाना; जानिए कौन-कौन हैं शामिल?

Operation Sindoor: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया और अब भारत सरकार का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने पाकिस्तान के झूठ को उजागर करने जा रहा है। जापान के लिए रवाना होने से पहले संजय झा ने बताया कि हमारा प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और दक्षिण कोरिया का दौरा कर रहा है।

Image

जदयू सांसद संजय झा (फोटो साभार: @SanjayJhaBihar)

Photo : Twitter

Operation Sindoor: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया और अब भारत सरकार का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने पाकिस्तान के झूठ को उजागर करने जा रहा है। बुधवार को दो टीमें विदेश के लिए रवाना हो रही हैं जिसका प्रतिनिधित्व संजय झा और श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं।

जापान जा रही पहली टीम

संजय झा के नेतृत्व वाली पहली टीम 11:40 बजे जापान के लिए रवाना हो रही है, जबकि श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में दूसरी टीम रात नौ बजे संयुक्त राष्ट्र अमीरात (UAE) के लिए रवाना होगी। जापान के लिए रवाना होने से पहले संजय झा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि हमारा प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और दक्षिण कोरिया का दौरा कर रहा है।

संजय झा ने आतंकवाद को पाकिस्तान की सरकार नीति करार देते हुए कहा कि हम इसे दुनियाभर में उजागर करने जा रहे हैं। हम उनके न्यूक्लियर झांसे को भी खत्म करने जा रहे हैं। हम किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। हम दुनिया को सिंधु जल समझौते के बारे में भी जानकारी देंगे...

संजय झा की टीम में कौन-कौन हैं शामिल

  • संजय झा
  • अपराजिता सारंगी
  • अभिषेक बनर्जी
  • बृजलाल
  • डॉ. जॉन ब्रिटास
  • प्रधान बरुआ
  • हेमांग जोशी
  • सलमान खुर्शीद
  • पूर्व राजदूत मोहन कुमार

जापान जा रहे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा कि हमारे साथ कुछ विशेषज्ञ भी जा रहे हैं। हम इस बात का पर्दाफाश करेंगे कि पाकिस्तान कैसे 'आतंकिस्तान' बन गया है। यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पाकिस्तान लगातार हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है... पीएम मोदी ने कहा था कि हम आतंकवादियों को नष्ट कर देंगे, और हमने ऐसा किया। भारत का रुख स्पष्ट था कि हम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, हम केवल पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों को नष्ट करेंगे...

विदेश सचिव मिस्री ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को दी जानकारी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को विभिन्न देशों को भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से तीन को पाकिस्तान द्वारा भारत में लंबे समय से आतंकवाद को प्रायोजित करने के बारे में जानकारी दी। मिस्री ने उन्हें यह भी बताया कि भारत किस प्रकार अपनी धरती पर किसी भी आतंकवादी घटना को अंजाम देने वालों और इसकी साजिश रचने वालों को कड़ा जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article