Navjot Singh Sidhu के घर बजने वाली है शहनाई, बेटे की गंगा किनारे हुई सगाई, जानें कौन हैं बहू

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 27, 2023, 05:38 PM IST

Navjot Sidhu Son Engagment: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है, उनके बेटे करण सिद्धू की सगाई हो गई है, उनकी होने वाली बहू का नाम इनायत रंधावा है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है अपनी जुगलबंदी के लिए मशहूर सिद्धू के परिवार से एक खुशखबरी भरी खबर सामने आई है, जी हां उनके बेटे करण सिद्धू शादी करने जा रहे हैं, इस बावत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है।

Navjot Sidhu Son Engagment

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है

सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट से परिवार की तस्वीरें शेयर कर अपनी होने वाली बहू (Navjot Sidhu Daughter in law) का परिचय करवाया है, नवजोत सिंह सिद्धू ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि बेटे ने अपनी मां की इच्छा को पूरा किया और गंगा नदी के तट पर अपनी मंगेतर को प्रॉमिस बैंड बांधा।

End of Feed