लोकसभा चुनाव में सबसे अच्छा रिजल्ट भी देगा यूपी, नवभारत नवनिर्माण मंच से बोले सीएम योगी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 28, 2024, 08:33 PM IST

Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी अधिकांश सीटें जीतेगी।

Navbharat Navnirman Manch 2024: नवभारत नवनिर्माण मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश, विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छूएगा। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में 370 के लक्ष्य को और एनडीए 400 के लक्ष्य को पार करेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी सबसे अच्छा रिजल्ट देगा। इसका मैं आश्वासन देता हूं। उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं, जल्द ही चुनाव की घोषणा होने वाली है। यूपी अब तक का सबसे बेहतरीन परिणाम देगा।

जनता को बीजेपी पर भरोसा

सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार आज रिजल्ट दे रही है। जनता का हम पर भरोसा है। आत्‍मनिर्भता के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए उत्‍तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकता है ये लोगों को देखना चाहिए। 2017 के पहले यूपी की पहचान दंगा और कर्फ्यू से थी लेकिप, 2017 के बाद दंगे और कर्फ्यू अतीत का विषय बन चुके हैं। 2014 के पहले भारत की स्थिति क्‍या थी और अब क्‍या है ये बात नवोदित मतदाताओं को बताने की जरूरत है'

End of Feed