भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, टिकट महाराष्ट्र में मिलता है, गुजरात में बैठते हैं स्टेशन मास्टर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 11, 2023, 04:37 PM IST

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में नवापुर रेलवे स्टेशन एक अनूठा रेलवे स्टेशन है जिसका एक हिस्सा गुजरात के तापी जिले में और दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में है।

Navapur railway station: भारतीय रेलवे सिर्फ जगहों को ही नहीं, लोगों के दिलों को भी जोड़ती है। देश में ऐसा ही एक स्टेशन है जो ठीक दो राज्यों के बीच स्थित है और कुछ कदम चलते ही दूसरा राज्य शुरू हो जाता है। ये अनूठा स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात के बीच में है और इसका नाम है नवापुर रेलवे स्टेशन। आज हम आपको इसी स्टेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Navapur Railway Station

नवापुर रेलवे स्टेशन (Twitter)

एक हिस्सा गुजरात में, दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र में

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में नवापुर रेलवे स्टेशन एक अनूठा रेलवे स्टेशन है जिसका एक हिस्सा गुजरात के तापी जिले में और दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में है। यह गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा को एक साथ छूने वाला एकमात्र रेलवे स्टेशन है। नवापुर रेलवे स्टेशन को दो राज्यों में बांटे जाने के पीछे भी एक कहानी है। दरअसल जब यह स्टेशन बना था तब महाराष्ट्र और गुजरात का बंटवारा नहीं हुआ था, लेकिन 1 मई 1961 को जब मुंबई प्रांत का बंटवारा हुआ तो इसे दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में बांट दिया गया।

End of Feed