Ola, Uber, Rapido के ड्राइवर कल हड़ताल पर, जानें पूरा अपडेट

7 फरवरी को देश के कई शहरों में ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप-आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ड्राइवर संगठनों ने कमाई और कामकाजी शर्तों को लेकर कम से कम छह घंटे की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का सीधा असर यात्रियों की रोज़मर्रा की आवाजाही पर पड़ने की आशंका है।

कल शनिवार, 7 फरवरी को भारत के कई शहरों में यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके तहत वे एक साथ कम से कम छह घंटे तक ऐप बंद रखेंगे। इस विरोध को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया गया है। इस हड़ताल का असर कैब, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी सेवाओं पर पड़ने की संभावना है।

Nationwide Ola, Uber and Rapido Drivers Strike (Photo: PTI)

देशभर में ओला, उबर और रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल (फोटो: पीटीआई)

किसने किया हड़ताल का ऐलान?

इस हड़ताल की घोषणा तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने की है, जिसे देश के कई श्रमिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है। यूनियन का कहना है कि ऐप-आधारित परिवहन सेवाओं में किराया तय करने की मौजूदा व्यवस्था और काम करने की शर्तें लगातार खराब होती जा रही हैं। ड्राइवर संगठनों का आरोप है कि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 लागू होने के बावजूद कंपनियां मनमाने ढंग से किराया तय कर रही हैं।

End of Feed