राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस : SDG 3 इण्डेक्स में 95.95% टीकाकरण के साथ गुजरात का रिकॉर्ड प्रदर्शन, राष्ट्रीय औसत से आगे

National Immunization Day: खिलखिलाट अभियान के तहत वर्ष 2025 में 16-22 जनवरी के दौरान 25,736 बच्चों को BCG, OPV, Penta, IPV, Rota, PCV, MR और DPT जैसे महत्वपूर्ण टीके दिए गए

KEY HIGHLIGHTS
  1. मिशन इन्द्रधनुष के अभी तक के सभी चरणों के तहत राज्य के 9,95,395 बच्चों और 2,25,960 गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण
  2. पिछले 3 सालों में स्कूल-बालवाटिका में 18 लाख से अधिक बच्चों को दिया गया टिटनेस-डिप्थेरिया का टीकाकरण
  3. 2007 से 2024 तक एक भी पोलियो मामला गुजरात में नहीं हुआ दर्ज, जो राज्य के लिए है एक बड़ी उपलब्धि

National Immunization Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर जच्चा-बच्चा रहे स्वस्थ' के संकल्प को साकार करने के तहत गुजरात ने SDG-3 इंडेक्स के अनुसार मिशन इंद्रधनुष के तहत सार्वत्रिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) में 95.95% टीकाकरण कर राष्ट्रीय औसत (93.23%) से बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रभावी पहल की हैं, जिनके कारण ये सकारात्मक परिणाम मिले हैं।

Immunization

प्रतीकात्मक फोटो

आपको बता दें कि इस साल के राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर गुजरात का स्वास्थ्य विभाग 15-16 मार्च को खसरा/रूबेला (MR) के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन भी करने जा रहा है।

End of Feed