सुपरफास्ट स्पीड से नेशनल हाईवे का निर्माण, फिर बना रिकॉर्ड, साल 2023-24 में हर दिन बनाई गई 34 किमी. सड़क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 11:37 AM IST

राजमार्गों का निर्माण और रखरखाव करने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 6,544 किमी. के लक्ष्य के मुकाबले 6,644 किमी एनएच का अधिक निर्माण दर्ज किया है।

Construction of National Highways: देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण तेजी से हो रहा है। इसका निर्माण साल 2023-24 में लगभग 12,300 किमी तक पहुंच गया, यानी करीब 34 किमी प्रतिदिन। यह देश के इतिहास में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की दूसरी सबसे ऊंची दर है। 2020-21 में अब तक का उच्चतम 13,327 किमी रहा था, जब निर्माण रोजना 36.5 किमी तक पहुंच गया था। बता दें कि देश के कोने-कोने में नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा है और सबसे लंबे एक्सप्रेस वे का निर्माण इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है।

Expressway

नेशनल हाइवे निर्माण

20 फीसदी की बढ़ोतरी

राजमार्गों का निर्माण और रखरखाव करने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 6,544 किमी. के लक्ष्य के मुकाबले 6,644 किमी एनएच का अधिक निर्माण दर्ज किया है। एक अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में एनएचएआई द्वारा बनाए गए 5,544 किमी एनएच की तुलना में यह लगभग 20% की वृद्धि है।

End of Feed