'केरल स्टोरी' को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने पर भड़के कांग्रेस के वेणुगोपाल, बताया बीजेपी की नफरत का उदाहरण

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, यह फिल्म कूड़ेदान में फेंक दिए जाने लायक है और यह एक घटिया एजेंडा फैलाती है और मेरे खूबसूरत राज्य केरल को बदनाम करती है।

KC Venugopal: कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना इस बात का एक उदाहरण है कि भारतीय जनता पार्टी किस तरह नफरत को प्रायोजित करती है और बढ़ावा देती है। पार्टी महासचिव ने कहा, यह फिल्म कूड़ेदान में फेंक दिए जाने लायक है और यह एक घटिया एजेंडा फैलाती है और मेरे खूबसूरत राज्य केरल को बदनाम करती है।

venugopal

केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर निशाना (PTI)

कहा- केरल इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा

केरल के अलप्पुझा से सांसद ने कहा, इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना इस बात का सबसे शानदार उदाहरण है कि भाजपा सरकार किस तरह नफरत को प्रायोजित करती है और बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि केरल अपने ही देश की सरकार से मिले इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

End of Feed