आज पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, देश-दुनिया से बधाइयों का सिलसिला, देशभर में 'नमोत्सव' की तैयारियां

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पूयूष गोयल सहित कई बीजेपी नेताओं और राज्य के मंत्रियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। आज के दिन देशभर में पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है।

Narendra Modi's 75th Birthday: आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। देशभर में उनके जन्मदिन के जश्न की तैयारियां हो रही हैं। खास तौर पर उनके गृह राज्य गुजरात में बड़े पैमाने पर आयोजन किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित कई बीजेपी नेताओं और राज्य के मंत्रियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिनकी बधाई दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फोन करके पीएम मोदी को अपना दोस्त बनाते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

Birthday PM Modi

पीएम मोदी का आज 75वां जन्मदिन (PTI/ANI)

गरबा खेलकर जश्न मनाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अहमदाबाद के मणिनगर में फूलों से भारत का नक्शा बनाकर और गरबा खेलकर जश्न मनाया गया। भाजपा विधायक अमूल भट्ट और पार्षद करण भट्ट भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अमूल भट्ट ने कहा, हम भारत के नक्शे पर 'नमोत्सव' लिखकर और गरबा खेलकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर पूरे देश में कई सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

End of Feed