PM Modi Oath Date Time: तीसरी बार NDA सरकार बनाने की कवायद तेज, 8 जून को शपथ ले सकते हैं पीएम मोदी

PM Modi swearing-in ceremony Date Time: लोकसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बाद देश की कमान संभालने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी 8 जून को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। आज पीएम मोदी की कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की।

PM Modi Swearing-in ceremony: लोकसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर से एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है। 4 जून को हुई मतगणना के बाद बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए के खाते में 292 सीटें आई हैं, जिसके बाद लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है और दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण समारोह (PM Modi Swearing-in ceremony) राष्ट्रपति भवन में जून को हो सकता है। बता दें, चुनाव के नतीजों के बाद आज पीएम मोदी की कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की। अब पीएम मोदी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 7 जून को एनडीए ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें एनडीए के सभी सहयोगी दल, सभी राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे। इसमें सभी दल मिलकर नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन सकते हैं।

End of Feed