लेपाक्षी के वीरभद्र मंदिर में 'राम मय' हुए PM मोदी, भक्ति में लीन होकर गुनगुनाया 'श्री राम जय राम' भजन, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 03:27 PM IST

PM Modi's Shri Ram Jai Ram bhajan: भगवान राम की भक्ति में लीन होते हुए उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ 'श्री राम जय राम' भजन गुनगुनाया। पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिवसीय व्रत अनुष्ठान का पालन उनका सौभाग्य है। वह इस कार्यक्रम के निमित्त मात्र हैं।

PM Modi's Shri Ram Jai Ram bhajan: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान का पालन कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी के वीरभद्र मंदिर पहुंचे। यहां भगवान राम की भक्ति में लीन होते हुए उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ 'श्री राम जय राम' भजन गुनगुनाया। पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिवसीय व्रत अनुष्ठान का पालन उनका सौभाग्य है। वह इस कार्यक्रम के निमित्त मात्र हैं।

PM Modi

वीरभद्र मंदिर में भजन गाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मंदिरों का दौरा कर पूजा-पाठ कर रहे हैं। उनकी इन यात्राओं का धार्मिक पहलू है। सबसे पहले वह महाराष्ट्र के पंचवटी गए। भगवान राम, अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ यहीं पर वनवास काट रहे थे और यहीं रावण माता सीता का अपहरण कर उन्हें अपने साथ ले गया।

End of Feed